फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बहन की मौत और भाई की हालत गंभीर, परिजनों में हड़कंप

Wed, 04 Sep 2024 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बांदा मार्ग पर टेढ़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत गंभीर है। बहन को ससुराल छोड़ने जाते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास बांदा मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुुलेंस की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने बहन को मृत घोषित कर दिया और युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछठ गांव निवासी संदीप चौहान (35) पुत्र शिवदत्त सिंह अपनी बहन विमला (32) पत्नी दिनेश को उसकी ससुराल फतेहपुर जनपद के इटौली गांव छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था।
सुबह करीब नौ बजे बांदा मार्ग पर टेढ़ा गांव के पास नाराहे बाबा स्थान के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतका दो भाइयों में इकलौती बहन थी। बताते है कि विमला जन्माष्टमी पर्व पर मायके आई थी। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने पीछे पति व दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें