हत्या कर शव को बोरी में भरकर सड़क से नीचे गड्ढे में फेंकने की आशंका है। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा काला पैंट व सफेद चेकदार शर्ट पहने है। हुलिया समझ नहीं आ रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई गुमशुदगी की जानकारी की जा रही है। कोतवाल का कहना है कि शव के हाथ पैर नहीं बंधे थे।
दो दिन में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी
मझगवां थाने के गिरवर गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर अज्ञात शव मिला था। पास में कीटनाशक, सल्फास व दवा की पर्ची पड़ी मिली। मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। 36 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। वहीं बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के टूंका गांव में एक और अज्ञात शव मिला। पहली नजर में मामला हत्या कर शव फेंकने का लग रहा है। लगातार दो दिन में दो शव मिले जिनकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई।