फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कानपुर-सागर हाईवे पर 20KM लंबा जाम, घंटों फंसी एम्बुलेंस-स्कूल बसें, दो घंटे बाद यातायात सामान्य

Tue, 04 Aug 2026 10:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन होने से कानपुर-सागर हाईवे  पर हमीरपुर से सुमेरपुर के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूली बसें और सैकड़ों वाहन दो घंटे तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर से सुमेरपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मंगलवार को करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण एम्बुलेंस, स्कूल बसें, रोडवेज बसें, ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बरुआ से स्कूल जा रहे बस चालक ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चे भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे। उन्होंने बताया कि बरुआ से जाम वाले क्षेत्र तक कई स्कूल बसें फंसी थीं। स्नेक रेस्क्यूअर गुरु अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एनएच-34 पर जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है।





कई स्कूल बसें और दो एम्बुलेंस भी फंसी

सड़क के संकरे हिस्से और गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण हालात और बिगड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि जाम में कई स्कूल बसें और दो एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। लखनऊ से आ रहे अरुण कुमार रावत ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे, जबकि दिहाड़ी मजदूर सुनील कुमार यादव ने बताया कि समय पर काम पर पहुंचने के लिए उन्हें वाहन बदलने के बाद पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा के चलते कानपुर के अनूपपुर मोड़ और घाटमपुर क्षेत्र में डायवर्जन लगाए जाने से बड़ी संख्या में वाहन एनएच-34 पर आ गए, जिससे यातायात का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य करा दिया। पुलिस का कहना है कि जाम में फंसी एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों को भी प्राथमिकता के आधार पर निकलवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें