फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट के वार्ड बॉय ने ही दी थी प्राचार्य को धमकी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में की कार्रवाई

Tue, 12 Dec 2023 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि जांच में अस्पताल का वार्ड बॉय ही निकला। उसने किसी दूसरे के मोबाइल से धमकी दी थी। जांच में यह बात भी सामने आई कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता भी हो चुका है।
 
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को जान से मारने क धमकी देने वाला कोई और नहीं हैलट का वार्ड बॉय निकला। वह इमरजेंसी विभाग में पीआरओ काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।

विज्ञापन

प्राचार्य को पिछले दिनों एक शख्स ने मोबाइल फोन से जान की धमकी दी थी। प्राचार्य ने स्वरूपनगर थाने में लिखित शिकायत की थी। हालांकि दो दिन पहले प्राचार्य ने मामला उठाया, तो पुलिस हरकत में आई। एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि जांच में अस्पताल का वार्ड बॉय ही निकला।
उसने किसी दूसरे के मोबाइल से धमकी दी थी। जांच में यह बात भी सामने आई कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता भी हो चुका है। फिर भी आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि डॉ. काला ने निजी एम्बुलेंस वालों और हॉस्पिटल से निजी नर्सिंग होम में मरीजों को भेजने के मामले में कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें