फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूनिक क्लब और गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 में गुरुवार को खेले गए दो मुकाबलों में यूनिक क्लब और गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


चंद्रा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में सिविल्स क्लब की टीम 35 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। दिव्य प्रताप सिंह ने 48 और शांतनु सिंह ने 20 रन बनाए। आगाज पाठक, विशेष द्विवेदी और आयुष निषाद ने दो-दो विकेट हासिल किए। यूनिक क्लब ने अनंतदीप सिंह की नाबाद 91 रन की शानदार पारी की बदौलत 17.5 ओवर में एक विकेट पर 131 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

आरपीसीए मैदान पर गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने 29.5 ओवर में 143 रन बनाए। राज सिंह ने 71 और अंश पाल ने 21 रन की पारी खेली। स्कंद सेंगर ने चार और शुभम गोस्वामी ने तीन विकेट लिए। वीनस क्लब की टीम 17.3 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई। गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने 81 रन से जीत हासिल की। शुभम गोस्वामी ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें