फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंटीले तार से लटका था अधजला शव, 72 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान, जानें मामल

Sun, 28 Jan 2024 05:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर गांव में युवक अधजला शव नुकीले तारों की बाड़ से लटकता मिला था। शव की अब तक शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसपी केसी गोस्वामी ने शिनाख्त कराने और घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर गांव में मिले अधजले शव की शिनाख्त आखिरकार नहीं हो पाई। ऐसे में शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। शव के नाखून डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

विश्वसत सूत्रों के मुताबिक हत्या करने के बाद नहीं, बल्कि जलाकर ही युवक की हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस की टीमें मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी हाथ खाली ही हैं। बीती 23 जनवरी को मंसूरनगर से नेवादा जाने वाले कच्चे मार्ग पर लगभग 400 मीटर अंदर की ओर संतोष के बाग में युवक का अधजला शव कंटीले तारों से लटकता मिला था।

खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन हुआ था
एसपी केसी गोस्वामी ने शिनाख्त कराने और घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया था। यह टीमें खुलासा, तो दूर शव की शिनाख्त तक कराने में नाकाम रहीं। 72 घंटे बीत जाने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी ने बताया कि घटना की तह तक पहुंचने की कवायद चल रही है। जल्द ही सफलता मिल जाएगी।

अधजला शव खेत की बाड़ से लटकता मिला
पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव के चकमार्ग पर एक बाग में युवक का अधजला शव खेत की बाड़ (धारदार नुकीले तार) से लटकता मिला। जानकारी पर एसपी ने मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की बात पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आई है।

कुछ ही देर में संतोष व कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए
मंसूर नगर से लगभग 400 मीटर दूर नेवादा गांव की तरफ कच्ची सड़क गई है। इसी सड़क पर मंसूर नगर निवासी संतोष का बाग है। मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे गन्ने की छोलाई करने निकले ग्रामीणों ने बाग में एक पेड़ पर कटीले तारों से युवक का अधजला शव लटकते देखा, इसकी जानकारी संतोष को दी। कुछ ही देर में संतोष व कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पुलिस औरी फोरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य
इसके बाद घटना की जानकारी पिहानी और हरियावां पुलिस को दी गई। पिहानी कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी एसपी केसी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र और सीओ अंकित मिश्रा को दी। इसी बीच फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मौके से मिला ट्रेन का टिकट एक चप्पल और जली बोतल
घटनास्थल की बारीकी से जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को मौके से ट्रेन का एक टिकट मिला है। यह टिकट गढ़मुक्तेश्वर से बरेली तक का है। शव से लगभग 40 मीटर दूर यह टिकट पड़ा मिला। पास में ही एक चप्पल और एक अधजली बोतल भी फोरेंसिक टीम को मिली है। इन चीजों के जरिए पुलिस को घटना से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

तो आशनाई में हुई है हत्या
जिस तरह से युवक की हत्या कर शव को जलाया गया है, इससे लगता है कि कहीं न कहीं आशनाई और प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की गई है। दबी जुबां में पुलिस कर्मी भी यही मानते हैं कि कहीं न कहीं आशनाई में ही यह हत्या की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए वायरल की गई थी फोटो
बता दें कि हत्या कर शव लटकाए जाने और पहचान छिपाने के लिए शव जलाए जाने की आशंका एसपी ने भी जताई थी। शव की शिनाख्त कराने के लिए आस पास के जनपदों के साथ ही हरदोई जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में फोटो सोशल मीडिया के जरिए वायरल की गई थी।इसके बावजूद अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें