फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हॉकी में हलीम मुस्लिम व केके गर्ल्स कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
जनपदीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता हलीम मुस्लिम स्कूल की टीम। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज की ओर से 69वीं जनपदीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई। इसमें 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज विजेता और एवी विद्यालय उपविजेता रहा।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता बना। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य आजिम हुसैन, जनपदीय क्रीड़ा सचिव एनपी सिंह गौर, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र, कानपुर देहात हॉकी के सचिव टीपी सिंह, आयोजन सचिव सैयद सऊद अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर ग्रीनपार्क के हॉकी कोच शाहिद खां, नीता त्रिपाठी, कल्पना अग्निहोत्री, निकिता, मोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें