फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैलट के डॉक्टर ने महिला सिपाही समेत तीन पर कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट अस्पताल के डॉ. कौशल किशोर सिंह ने वार्ड नंबर 13 बी में भर्ती मरीज की रिश्तेदार महिला सिपाही और दो अन्य के खिलाफ सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वरूपनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टर और वहां भर्ती मरीज प्रकाश मिश्रा के परिजनों के बीच कहासुनी हुई थी। मामला बढ़ने पर जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हैलट चौकी में तहरीर दी। डॉ. कौशल किशोर सिंह की ओर से कराई गई एफआईआर में उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज की तीमारदार संभवत: महिला सिपाही डॉक्टरों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थीं।
इसका विरोध किया गया तो उन्होंने गाली गलौज की। स्वरूपनगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि महिला समेत तीन के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और अभद्र भाषा कहने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें