फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान: तेज हवा के साथ ओलावृष्टि-बारिश, खेतों में बिछ गईं फसलें, ये है मुआवजा का प्रावधान

Sat, 01 Apr 2023 06:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेमौसम बारिश के कारण खेतों में फसल भीग गई और तेज हवा के कारण खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। वहीं, ओलावृष्टि से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बारिश के साथ चली हवाओं ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी। शुक्रवार की रात का मौसम खेत में खड़ी गेहूं की फसल के लिए मुसीबत बन गया। रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई।

विज्ञापन

इसके साथ ही किसानों की छह महीने की मेहनत पर भी पानी फिर गया। किसान हुए नुकसान को लेकर अब मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। इधर प्रशासन ने आकलन के लिए सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की बात कही है। जिले में बड़े पैमाने पर किसान गेहूं की खेती करते हैं।
इन दिनों गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार हो चुकी है। लेकिन मौसम किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले लगभग 20 दिनों पहले हुई बारिश से किसानों को सरसों, आलू के साथ गेहूं व जौ की फसलों को नुकसान हुआ था। किसान इससे उभर भी नहीं पाए थे।

विज्ञापन

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
40 गांवों में फसलें हुई बर्बाद
वहीं, शुक्रवार की रात हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रात 11 बजे से शुरू हुए बारिश व तेज हवाएं चलने से अयाना क्षेत्र के भौंतापुर, जसंवतपुर, सेंगनपुर, असेवा, असेवटा, रमपुरा समेत 40 गांवों में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई।

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
ओलावृष्टि से हुआ है ज्यादा नुकसान
वहीं फफूंद क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों के ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, बिधूना, दिबियापुर, ऐरावकटरा, अजीतमल, अछल्दा में बारिश से नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं का दाना काला हो जाएगा और उत्पादन भी कम हो जाएगा।

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
फसलें जब तैयार होती हैं तो मौसम खराब होने के कारण नुकसान होता ही है। किसान पहले ही आलू की मार झेल रहा है। ऐसे में गेहूं नुकसान झेलना संभव नहीं है। किसी ने कर्ज लेकर फसल बोई है तो किसी को बेटी की शादी व बच्चों की पढ़ाई करने की चिंता सता रही है। खराब हुई फसल से लागत निकालना मुश्किल होगा। 
-संजय सिंह, कैथावा
गेहूं की फसल बारिश और हवा के कारण खेतों में गिर गई है। इससे गेहूं का दाना बदरंग हो जाएगा। साथ ही कटाई पर भी अधिक खर्च आएगा। सरकार को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। पिछैती फसल में अभी ठीक से दाना पका नहीं है, फसल गिर गई है। इससे भी काफी नुकासन होगा। -प्रमोद कुमार, करमुपुर

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
ओलावृष्टि के बाद चेता प्रशासन
पूर्व में लगातार हुई तेज हवा के साथ बारिश के बाद भी प्रशासन ने सर्वे कराने की जेहमत नहीं उठाई। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। जबकि एरवाकटरा, बिधूना, अछल्दा व सहार क्षेत्र में किसानों की फसलों को अच्छा-खासा नुकसान हुआ है।

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : amar ujala
किसान बोले- कार्यालय में बैठकर होती है रिपोर्ट तैयार
किसानों का कहना है कि कृषि विभाग के अफसर व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि कार्यालयों में बैठकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेते हैं। जिससे उनकी दिन-रात की मेहनत पर पानी फिर जाता है। शुक्रवार की रात को तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि के बाद प्रशासन की नींद खुली और सर्वे शुरू कराया गया।

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
ये है मुआवजा का प्रावधान
यूनिवर्सल सोम्यो बीमा कंपनी प्राइवेट लिमटेड के जिला प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा होने की स्थिति में किसान को 72 घंटे के अंदर सूचना को बीमा कंपनी के टोल फ्री 18008896868 या उप कृषि निदेशक कार्यालय पर सूचना दें सकते हैं। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में लेखपाल, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि व कृषि विभाग के कर्मचारी जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर किसान को क्षतिपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात केवल वैवाह क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की सूचना मिली है। पांच से सात फीसदी ही नुकसान की संभावना है। सर्वे कराया जा रहा है। जिले के बाकी हिस्सों में ज्यादा नुकसान की सूचना नहीं है।  -शैलेंद्र कुमार वर्मा, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें