बागपत में फसलें धराशायी, गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कार्य भी हुआ प्रभावित
बेमौसम बारिश से बागपत जनपद में सरसों और गेहूं की फसलें बारिश के तेज हवा चलने से धराशायी हो गई हैं। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ा गई। वहीं बरसात से गन्ना केंद्रो पर तोल का कार्य भी रुक गया।
सोमवार सुबह बेमौसम बारिश से पुसार, दोघट, गांगनौली, बामनौली, हसनपुर, टीकरी आदि गांवो में किसानों की फसल को काफी हद तक नुकसान पहुंचा है। क्योंकि गेहूं की फसल गिर गई तो सरसों की फलियां टूट गई हैं।
किसान रविंद्र ने बताया कि गेहूं की फसल में बाली आ चुकी है और हवा के साथ बरसात होने से फसल गिर गई है। उधर बारिश के चलते गन्ना क्रय केंद्र पर भी तौल का कार्य रुक गया, जिस कारण गन्ना तोलने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।