फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ ओले गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुधवार की शाम जिले कई स्थानों पर बेमौसम की बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

सुबह तेज धूप हुई। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के इर्द गिर्द रहा। लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई। बबेरू में शाम करीब 6 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई मार्गों में पेड़ धराशायी हो गए। बिजली आपूूर्ति भी प्रभावित रही। आवागमन अवरुद्ध रहा।
नरैनी में करतल क्षेत्र के नहरी, पुंगरी गांवों के आसपास हल्की बारिश हुई। उधर, अतर्रा के आसपास गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे। ओरन के उतरवां, गरबा पुरवा, लोहरन पुरवा, शाहपुर, सिंहपुर में बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी से खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं चलने से वातावरण में नमी रहेगी। अगले दो दिनों तक बारिश व तेज आंधी चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें