प्रशांत झा ने बताया कि 18 मई को उन्हें फेसबुक पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. रतनलाल की एक पोस्ट नजर आई। पोस्ट पढ़कर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिससे उनको मानसिक और शारीरिक कष्ट हुआ। प्रो. रतनलाल के खिलाफ अब कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतनलाल के खिलाफ अब कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पटकापुर निवासी वकील प्रशांत झा ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
प्रशांत झा ने बताया कि 18 मई को उन्हें फेसबुक पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. रतनलाल की एक पोस्ट नजर आई। पोस्ट पढ़कर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिससे उनको मानसिक और शारीरिक कष्ट हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
इसके पहले प्रोफेसर के खिलाफ रायपुरवा थाने में विधि के छात्र ऋतुराज मिश्रा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली में भी दर्ज मुकदमे में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि शनिवार को उन्हे जमानत भी मिल गई।