फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, दंगा पीड़ितों की मदद का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में रविवार को बाबा नामदेव के पावन पर्व पर गुरमत समागम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लखनऊ से आए रागी जत्थे सुप्रीत सिंह और रकम सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। रागी रविन्दर ने संत शिरोमणि भगत नामदेव के जीवन और उनकी वाणी की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि उनकी वाणी के पवित्र शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी अंकित हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में क्षत्रिय टांक सभा के सेवादारों ने अतिथियों को सिरोपा और श्री साहिब (कृपाण) भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ।
127 परिवारों की मदद के लिए पहल
समागम में 1984 के दंगों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई और विशेष अरदास हुई। संस्था ने नगर पार्षद नीतू सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर 127 परिवारों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी। अन्य प्रभावित परिवारों की स्थिति का आकलन कर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ के डॉ. प्रतीक अरोड़ा और उनकी विशेषज्ञ टीम ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें