फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: त्योहारों पर स्थानीय बाजारों से खरीदारी की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली और वैवाहिक सीजन में ऑनलाइन कंपनियों से मिल रही चुनौती के बीच व्यापारियों ने ग्राहकों से स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने की अपील की है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सर्वे के अनुसार, वर्ष 2026 के त्योहारी सीजन में देशभर में सात लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें ई-कॉमर्स कंपनियों की हिस्सेदारी 20 से 25 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन

रविवार को जीटी रोड स्थित एक क्लब में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद स्वरूप मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते प्रभाव से छोटे दुकानदारों और पारंपरिक बाजारों के सामने चुनौतियां बढ़ रही हैं। ग्राहकों को स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने त्योहार और वैवाहिक सीजन में धरना-प्रदर्शन के कारण बाजार बंद होने पर चिंता जताई। जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने खाद्य सुरक्षा एवं जीएसटी विभाग की छापेमारी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर व्यापारी पूंजी लगाकर माल का स्टॉक रखते हैं। ऐसे में जांच के नाम पर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। बैठक में विजय पंडित, मणिकांत जैन, रामेश्वर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला, सुनील खन्ना, नीरज दीक्षित, प्रमोद पांडेय, राजेश गुप्ता, शरद गुप्ता और महेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें