फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज शाम चार बजे जाजमऊ पहुंचेगी गुरुचरण पादुका यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिख समाज और सभी देशवासियों की आस्था से जुड़ी गुरुचरण पादुका यात्रा के 28 अक्तूबर को शहर आगमन पर स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को इस संबंध में भाजपा उत्तर जिला इकाई के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि जाजमऊ पुल पर शाम चार बजे यात्रा के पहुंचने पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज और माता साहिब कौर की चरण पादुकाएं शामिल हैं। यात्रा का रात्रि विश्राम गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुमटी नंबर पांच में होगा। बुधवार सुबह 10 बजे पादुका यात्रा पटना साहिब के लिए होगी। जाजमऊ से गुमटी गुरुद्वारे तक पूरे रास्ते में तोरण द्वार बनाए गए हैं। जाजमऊ पुल पर अरुण चैतन्य पुरी महाराज की अगुवाई में बैंडबाजों, घंटा-घड़ियाल संग यात्रा का स्वागत होगा। मार्ग में पड़ने वाले मठ मंदिरों में भी यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा की सुरक्षा और मार्ग में किसी भी तरह की रुकावट न आने पाए इसके लिए भाजपा और सिख पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर में सीपी रघुवीर लाल से मिला। उन्हें यात्रा की पूरी जानकारी देकर सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई।इस दाैरान दाैरान जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, पूर्व विधायक अजय कपूर, श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरविंदर सिंह (लॉर्ड), गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ के प्रधान हरजीत सिंह कालरा, अजीत छाबड़ा, जसविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, नीतू सागरी, रमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें