फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात लॉयंस के खिलाड़ी बोले, 'हम किसी का खेल बिगाड़ने नहीं आए हैं'

Tue, 09 May 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में मोबाइल लॉन्च‌िंग के दौरान गुजरात लायंस टीम के ख‌िलाड़ी
विज्ञापन
कानपुर पहुंची गुजरात लायंस की टीम के ख‌िलाड़‌ी प्रदीप सांगवान ने मीड‌िया के सामने बड़ा बयान द‌िया है। उन्होंने कहा, हम यहां क‌िसी का खेल ब‌िगाड़ने नहीं आए हैं। भले ही आईपीएल रेस से हमारी टीम बाहर हो चुकी है लेक‌िन हम अपने खेल पर पूरा फोकस कर रहे हैं। हमें बेहतरीन प्रदर्शन से मतलब है।'
विज्ञापन

   
विज्ञापन

क‌िस्मत ने साथ नहीं द‌िया वरना....

मीड‌िया के सवालों का जवाब देते गुजरात लॉयंस टीम के ख‌िलाड़ी इशान क‌िशन
वहीं टीम के ख‌िलाड़ी इशान क‌िशन ने कहा, क‌िस्मत ने साथ नहीं द‌िया वरना टीम ने तो बेहतर प्रदर्शन क‌िया था। आगे भी हम यूं ही बेहतरीन खेल खेलेंगे। बतां दें 10 मई को कानपुर में खेले जाने वाले आईपीली मैच के ल‌िए गुजरात लॉयंस की टीम यहां पहुंच चुकी है। इनका मुकाबला द‌िल्ली डेयरडेव‌िल्स से होगा। रात आठ बजे ग्रीनपार्क में दोनों टीमों की भ‌िड़ंत होगी। 
मंगलवार को एक मोबाइल लॉन्च‌िंग कार्यक्रम के दौरान गुजरात लॉयंस के ख‌िलाड़ी मालरोड स्थ‌ित इन्टेक्स मोबाइल शोरूम पहुंचे। मोबाइल कंपनी इनटेक्स ने ख‌िलाड़‌ियों के हाथों यहां 'इन्टैक्स एक्वा ए फोर' मोबाइल लॉन्च क‌‌िया।   इस मोबाइल की सबसे बड़ी खूबी है क‌ि यह कम बजट वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी कीमत केवल 4199 रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें