फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानों-बेजुबानों पर हावी ‘प्रचंड गर्मी’, कानपुर में 2 की मौत, अचानक मरीं हजारों मछलियां

Tue, 09 May 2017 02:05 AM IST
अनस अनवर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गर्मी की मार अब कम होने का नाम नहीं ले रही है। यूपी में आसमान से आग बरसा रहे सूरज ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। राजस्थान के चुरु में और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मध्यप्रदेश के दतिया और मुरैना में भी पारा 46 डिग्री तक पहुंचा। इसके अलावा अगर कानपुर शहर और कानपुर देहात की बात की जाये तो तामपमान 44 डिग्री से नीचे नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

बांदा का पारा 47.2 और फतेहपुर का 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इलाहाबाद 45.7, उरई 45.5, हमीरपुर 44.6 व आगरा 44.4 डिग्री सेल्यिस के साथ झुलसा। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर तथा महोबा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया। कानपुर में लू से दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, इटावा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। रविवार को कानपुर के सेंट्रल स्टेशन प्लेट फॉर्म नंबर एक पर दो अज्ञात लोगो कि मौत कि घटना सामने आई है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।    

ये हैं गर्मी से बचाव के सटीक तरीके...

डेमो पिक
गर्मी से बचने के लिए कहीं पर भी पानी नहीं पीएं
खान-पान में संतुलित एवं पौष्टिक भोजन का ही सेवन करें
पानी को उबाल कर उसे ठंडा करके ओआरएस का घोल बनाकर बॉटल में रखक उसे ही पीएं इससे शरीर में सोडियम एवं पोटिशयम की कमी नहीं होगी एवं डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा
खाने की चीजें नार्मल तापमान में ही रखें एवं अधिक गर्म एवं ठंडी वस्तुएं खाने से बचें
यदि लू लग जाए तो पहले छांव में आकर अधिक पानी पीएं एवं गीले कपड़े से शरीर को पोंछते हुए कूलर पंखे के सामन रहें।
घर के बने ही आमपना, छाछ, लस्सी, बेल का शर्बत का ही इस्तेमाल करें
गर्मी में सेहत का खास ख्याल रखें छोटी सी समस्या जैसे एलर्जी को भी अनदेखा न करें

प्याज बचायेगा लू से  

डेमो पिक
इस गर्मी से बचने के लिए कोशिश करें कि आपके पास फोर व्हीलर गाड़ी हो तो उसी में ही आना-जाना करें। टू व्हीलर गाड़ी में जाना है तो संसक्रीम, चेहरे को कपड़े से ढंकना अादि सभी उपाय गंभीरता से अपनाएं। जब अाप कार में कहीं जा रहे हो आैर कार से उतरना हो तो दस मिनट पहले ही कार की एसी बंद करें आैर धूप से अा रहे हैं तुरंत ही ठंडा पानी नहीं पीएं। एेसा करने से भी लू लग सकती है। यदि धूप में जाना ही है तो लू न लगे इसके लिए छोटा सा प्याज रखें प्याज का संपर्क जब शरीर से होता है तो यह लू से बचाव करता है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते तालाब में मरीं हजारों मछलियां

डेमो पिक
सूरज के बढ़ते तल्ख तेवरों से जहां आमजन का जीना मुश्किल हो रहा है वहीं जलचरों पर भी गर्मी अपना कहर दिखा रही है। गर्मी के चलते मत्स्य पालकों के सामने भी समस्या खड़ी हो रही है।रविवार को भयंकर तपिश के चलते तालाब में सैंकडों की तादात में मछलियाँ मर गईं। डॉक्टर नीरज यादव के अनुसार मछलियां ऑक्सीजन की कमी, गन्दगी की भरमार के चलते मर सकती हैं। वहीं इनका सेवन भी स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें