Kanpur News: एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत दुबे ने बताया कि मुख्यालय से एक हफ्ते में भुगतान के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान कर दिया जाएगा, तुरंत ही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
कानपुर के मंधना में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग में रेलवे की आपत्ति से एलिवेटेड रोड का रुका निर्माण 10 दिन में पुनः शुरू होने की संभावना है। पूर्वोत्तर रेलवे ने हाई टेंशन लाइन शिफ्टिंग से पहले यूटिलिटी के मद में एक करोड़ 35 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है।
विज्ञापन
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत दुबे ने बताया कि मुख्यालय से एक हफ्ते में भुगतान के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान कर दिया जाएगा, तुरंत ही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
हाईटेंशन लाइन शिफ्ट होते ही मंदिर में छह लेन के अधूरे एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण पूरा होते ही वाहन आईआईटी के पास से छह लेन के जीटी रोड में वहां कन्नौज की तरफ फर्राटा भर सकेंगे। बता दें कि अलीगढ़ से लेकर कानपुर के मंधना तक कार्य भी हो चुका है।