फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एम्स की तर्ज पर बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

Sat, 22 Oct 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर
विज्ञापन
दिल्ली के एम्स की तर्ज पर जीएसवीएम मेडिकल कालेज में बनने वाले मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी हॉस्पिटल निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने को जल्द शहर आएगी। इस कमेटी में एम्स दिल्ली के अफसर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बनाई गई टीम में जीएमवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव के साथ एम्स दिल्ली के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी जल्द यहां आकर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल निर्माण के लिए जगह चिह्नित करेगी।

कालेज प्रशासन ने जीटी रोड से कनेक्टिविटी के मद्देनजर हॉस्पिटल के लिए हैलट के पीछे बंगलों की जगह और संक्रामक रोग चिकित्सालय की जमीन चिह्नित की है। पूर्व में भी हुए सर्वे में दोनों ही स्थानों को आठ मंजिला मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए उपयुक्त पाया गया था।
विज्ञापन


इस हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में ओपीडी और ऊपर एक - एक मंजिल में एक - एक विभाग का इंडोर वार्ड, आपरेशन थियेटर से लेकर संबंधित जांचों की सुविधा भी मिलेगी। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें