Hamirpur News: एसएनके पान मसाला कारोबारी के गोदाम में जीएसटी टीम ने छापा मारा है। शुक्रवार को गोदाम का नहीं खुल सका था। वहीं, शनिवार को भी टीम डटी हुई है।
हमीरपुर जिले में कर चोरी की आशंका को लेकर एसएनके पान मसाला कारोबारी के प्रतिष्ठान में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) लखनऊ की टीम ने छापा मारा। शुक्रवार को पहुंची टीम पान मसाला कारोबारी की मालिक ने लखनऊ होने की बात कहकर गोदाम नहीं खोला। शनिवार को भी टीम सुबह से डटी रही।
विज्ञापन
शहर के कालपी चौराहा निवासी पान मसाला कारोबारी महिला का गोदाम है। यहां पर जीएसटी की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान गोदाम बंद मिला। वहीं, महिला कारोबारी ने खुद को लखनऊ में होने का हवाला देकर गोदाम नहीं खुलवाया। शनिवार को फिर से टीम मामले की जांच में जुटी है।