फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेल में वसूली का खेल', TTE और GRP सिपाहियों के बीच मारपीट

Sun, 10 Jun 2018 08:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी फर्रुखाबाद जिले में दिल्ली से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस की आरक्षित बोगी में यात्रियों से अवैध वसूली का खेल चल रहा है। इसी को लेकर शनिवार रात टीटीई और जीआरपी सिपाहियों के बीच गालीगलौज के साथ ही मारपीट हो गई। इसकी सूचना जीआरपी के आलाधिकारियों के साथ ही रेलवे कंट्रोल रूम को भी दी गई। सिपाहियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन



शनिवार की रात भिवानी से फर्रुखाबाद आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में दिल्ली के शाहदरा नंदनगरी निवासी सोनू जरनल टिकट लेकर रिजर्वेशन की बोगी संख्या एस फोर की सीट संख्या सात पर बैठ गया। टूंडला के पास किसी ट्रेन के पटरी से उतर जाने पर कालिंदी को साहिबाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया था। जीआरपी के सिपाही गंभीर सिंह और सतेंद्र सिंह सोनू के पास पहुंच गए। जब जीआरपी सिपाही ने सोनू से टिकट मांगा तो उसने जरनल का टिकट दिखाया।

यह देखकर जीआरपी सिपाही, सोनू से भिड़ गए। सोनू से सुविधा शुल्क के नाम पर 200 रुपये ले लिए। सोनू ने सिपाहियों को बताया कि वह टीटीई से बात कर बैठा था। इस पर सिपाही ने सोनू के साथ मारपीट कर दी। उसी समय टीटीई सीपी गर्ग वहां पर पहुंच गए। टीटीई ने यात्री के साथ मारपीट का विरोध किया। इस पर टीटीई और सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट से बोगी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


टीटीई ने इसकी सूचना टूंडला कंट्रोल रूम को दी। इसके साथ ही साहिबाबाद जीआरपी चौकी प्रभारी को घटना बताई। रात में ही चौकी प्रभारी ने फर्रुखाबाद जीआरपी प्रभारी रनवीर सिंह को घटना से अवगत कराया। सूचना पर थाना प्रभारी ने एसपी जीआरपी आगरा को घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि सिपाहियों से पूछताछ की गई। सिपाहियों ने टीटीई से विवाद होने की जानकारी दी। हालांकि मारपीट की घटना से इनकार किया। टीटीई ने उनको बताया कि उनके साथ गालीगलौज कर जानमाल की धमकी देने के साथ ही मारपीट की गई। टीटीई ने सुविधा शुल्क लेने की सिपाहियों की शिकायत की। पूरी जानकारी आलाधिकारियों को दे दी गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों पक्षों ने साहिबाबाद चौकी में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें