फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में ग्राउंड स्टाफ हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के दौरान ग्रीनपार्क में बारिश के बीच मैदान को खेलने लायक बनाए रखने वाले ग्राउंड स्टाफ मंगलवार को सम्मानित हुए। ग्रीनपार्क में खेले गए आठ लीग मुकाबलों में पांच मैच बारिश से प्रभावित हुए। इनमें से एक मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा, जबकि ग्राउंड स्टाफ की कड़ी मेहनत से चार मैचों को सफलतापूर्वक कराया गया।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने मंगलवार को ग्रीनपार्क में ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त भी मौजूद रहे। ग्रीनपार्क के 22 स्थायी ग्राउंड स्टाफ और 45 अस्थायी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। लीग काउंसिल के सदस्य संजीव सिंह, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मो. फहीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें