कानपुर। एएनडी कॉलेज में मंगलवार को नवाचार एवं महिला उद्यमिता : सृजन से सफलता विषय पर हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कृत्रिम पुष्प, उपहार लिफाफे, कपड़े की पोटलियां, पर्स, पाउच, ऊन से निर्मित वस्तुएं और अन्य सजावटी उत्पादों के स्टॉल लगाए। यशांशी निगम ने पहला, वैष्णवी शुक्ला, गरिमा, अनुष्का शुक्ला ने दूसरा और पूजा गौतम, कविता गुप्ता, माही कुरील एवं कशिश गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना, प्रो. अंजू रानी, प्रो. हितैषी सिंह, डॉ. भारती पांडे, डॉ. अर्चना आनंद, डॉ. शिखा वर्मा, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।