फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन इंतजार करती रह गई, बारात लेकर नहीं आया दूल्हा 

Mon, 06 Mar 2017 12:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-आज शादी और रात में दहेज के कारण बारात लाने से किया इंकार
-बैंड से लेकर हलवाई तक पहुंच गए तैयारियां करने
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज एक दुल्हन बड़ी खुश किस्मत निकली। अगर वह उस परिवार में ब्याह दी जाती तो न जाने उसके साथ क्या होता। ख्वाब तो इस दुल्हन ने भी देखे होंगे लेकिन जब अपने होने वाले ससुरालियों की असलियत पता चली तो दुल्हन ने अपने आपको मन ही मन खुश किस्मत भी समझा।  
विज्ञापन
दरअसल, दुल्हन का ब्यार रविवार को एक लालची परिवार में होने जा रहा था। महज एक रात पहले दूल्हे के बाप ने दुल्हन के पिता को फोन कर बारात लाने से इंकार कर दिया। इस पर बेटी के पिता ने वजह पूछी तो वह चौंक पड़े। 
  दूल्हे के लालची बाप ने दहेज की डिमांड बढ़ाते हुए कहा जो दहेज में जो कुछ मिला है वह बेहद थोड़ा है। लड़की के पिता ने लाख मनाने की कोशिश की पर वह नहीं माने।
विज्ञापन

  औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र के भैसोल में आज ही के दिन युवती की बारात आनी थी। शादी के कार्ड बंट गए थे और पूरी तैयारियां हो चुकी थी। मगर रात में लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से ही इंकार कर दिया। लड़की और गांव के लोग बारात आने का इंतजार करते रहे मगर बारात नही आई।

भैसोंल निवासी राकेश ने अपनी बेटी की शादी कन्नौज के हसेरन निवासी निय पुत्र अशोक के साथ की थी। शादी पक्की होने पर सारा तय तवाड़ा हो गया था। इसके बाद सारी रस्में हुई और चार मार्च को तारीख तय हुई। लड़की वालों ने कार्ड भी छपवा लिए और बांट भी दिए।

घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा हो गया। वहीं शुक्रवार से ही टेंट व हलवाई वाले भी आ गए। शुक्रवार की रात लड़के वालों ने फोन करके कह दिया कि दहेज कम है इसलिए वह लोग शादी नही कर सकते। इस पर लड़की के पिता के होश उड़ गए और उन्होने आरजू मिन्नत की मगर बात नही बनी।

घर में शादी की खुशियां उड़ गई। सुबह लड़की का पिता अपने रिश्तेदारों को लेकर लड़के वाले के गांव मनाने गया। मगर वहां भी बात नही बनी और लड़की दुल्हन बनी बैठी रही और बारात नही आई। यही नही जिन्हें कार्ड मिला वह शाम का खाने भी आ गए मगर जब उन्हे बात पता चली तो वह भी लड़के वालों को कोसते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें