फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मों का झंझट खत्म, अब सिंगल फॉर्म भरो पीएफ से पैसे निकालो

Mon, 06 Mar 2017 12:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आधार कार्ड लिंक कराने वाले सदस्यों को मिलेगा फायदा
- सेवायोजकों के नहीं काटने होंगे चक्कर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सिंगल फॉर्म पर क्लेम सेटेलमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। एडवांस निकासी, फाइनल सेटेलमेंट और पेंशन के फार्मों के कंबाइंड पीएफ सेटेलमेंट फॉर्म सदस्यों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसका फायदा उन्हीं सदस्यों को मिल सकेगा, जिन्होंने अपना यूएएन नंबर आधार कार्ड और बैंक खाते से जोड़ लिया है। सिंगल फॉर्म की सुविधा से सदस्यों को क्लेम, एडवांस आदि के लिए सेवायोजकों से फॉर्म अटेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उन्हें सेवायोजकों के चक्कर काटने से भी राहत मिलेगी।

ईपीएफओ ने कई फार्मों का झंझट खत्म कर दिया है। कंबाइंड पीएफ सेटेलमेंट फार्म में अब एडवांस के लिए फार्म 31, फाइनल सेटलमेंट के लिए फार्म 19, पेंशन लेने के लिए फार्म 10 डी और 50 से कम उम्र होने पर घटी दर पर पेंशन प्राप्त करने के लिए स्कीम सर्टिफिकेट के फार्म 10 सी का विलय कर दिया गया है। अंशदाताओं को आधार और गैर आधार नंबर वाले दो वर्गों में बांटा गया है।
विज्ञापन


ईपीएफ स्टाफ यूनियन के महामंत्री राजेश शुक्ला ने बताया कि अब सदस्यों को सिंगल फार्म दिए जा रहे हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को अपना आधार कार्ड अपने यूएएन नंबर और खाते से लिंक कराना चाहिए। जिन सदस्यों का आधार कार्ड लिंक नहीं है, उन्हें अभी सेवायोजकों से अपना फार्म अटेस्ट कराने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें