फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दुल्हे ने पेश की मिसाल तो दूर-दराज के गांव तक हुई चर्चा

Sat, 21 Apr 2018 12:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर में शादी समारोह के दौरान एक दूल्हे ने ऐसी मिसाल पेश की है कि दूर-दराज के गांवों तक उसकी चर्चा हो रही है। जिले के गांव निवासी एक युवक ने शादी में मिले दहेज व अन्य सामान को वापस कर दिया।   

विज्ञापन

स्व.भोला प्रसाद के पुत्र गणेश शर्मा की शादी बिवांर थानाक्षेत्र के करगांव निवासी रामसरन की पुत्री नेहा से तय हुई। गुरुवार को गणेश शर्मा धूमधाम से बारात लेकर गांव पहुंचा। रात में शादी की रस्में पूरी हुईं। सुबह विदाई के समय गणेश ने शादी में मिले दान दहेज व अन्य उपहारों को वापस कर एक मिसाल पेश कर दी। दूल्हा गणेश शर्मा ने बताया कि वह दहेज के खिलाफ है। वह मेहनत मजदूरी कर खुद ही सब कुछ हासिल कर लेगा। कहा कि दुल्हन ही दहेज है। उसके इस कार्य की सभी ग्रामीणों व बारातियों ने सराहा की। उधर बताया गया कि नेहा के पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसने किसी तरह कर्ज आदि लेकर बेटी की शादी की व्यवस्था की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें