फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के गले में फेंककर डाली वरमाला तो मचा बवाल, फिर दूल्हा शादी के लिए राजी न हुआ

Sun, 29 Apr 2018 09:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली एक गांव में जयमाला के दौरान कहासुनी से नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हेे को मनाने के लिए लड़की पक्ष रात भर लगा रहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो कन्या पक्ष के लोगाें ने पुलिस को बुला लिया और दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

बारात आई, द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हा किसी बात पर नाराज हो गया। कन्या पक्ष के मुताबिक, जयमाल के दौरान वधू ने ठीक तरह से दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी लेकिन दूल्हे ने कन्या के गले में फेंककर माला डाली। यह देखकर लोगों ने नाराजगी जताई। इसी बात पर कहासुनी हो गई और दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।

 

पूरी रात दोनों पक्ष के लोग दूल्हे को समझाते रहे, लेकिन दूल्हे ने किसी की नहीं सुनी और शादी से इंकार करता रहा। शनिवार सुबह कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे व मझिया को हिरासत में ले कोतवाली ले आई। कोतवाली में कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया।
 

वहीं दूल्हे का आरोप है कि कन्या पक्ष के लोगाें ने मारपीट की है। पुलिस ने भी काफी देर तक दूल्हे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने शादी से इंकार कर दिया। एसएसआई अनवर अहमद ने बताया दूल्हा शादी करने को तैयार नहीं था। कन्या पक्ष के लोग शादी का खर्च मांग रहे थे। जो दूल्हा पक्ष देने को तैयार है। दोनों ने अपना समझौता पत्र पुलिस को दिया है। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें