फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनपार्क को मिलेगा मैच

Sun, 11 Jan 2015 02:40 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए गुड न्यूज है। भारत में होने वाली अगली क्रिकेट सीरीज का एक अंतर्राष्ट्रीय मैच (टेस्ट/वनडे) कानपुर में होगा। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष व यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला ने की है। उन्होंने बताया कि रोटेशन के साथ ही ग्रीनपार्क स्टेडियम का अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए पूरी तरह से फिट होना इसके पक्ष में जाता है। इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोेसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद शहर पहुंचे राजीव शुक्ला ने बताया कि 27 नवंबर 2013 को भारत और वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा वनडे मैच ग्रीनपार्क में हुआ था। इसके बाद 2014 में तीन दिवसीय मैच आवंटित हुआ था लेकिन वेस्टइंडीज टीम के बीच में दौरा छोड़ने से यह मैच नहीं हो पाया था इस वजह से ग्रीनपार्क का दावा मजबूत है। वह भी इसके लिया प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

 वर्ल्डकप के बाद अक्तूबर से दिसंबर के बीच जो भी विदेशी टीम भारतीय दौरे पर आएगी उसके साथ एक मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बावत पूछे जाने पर उन्होंने इसे उनका निजी फैसला बताया। साथ ही बीसीसीआई के दबाव में आकर सन्यास की बात को सिरे से खारिज कर दिया। ड्रेेसिंग रूम में तनाव संबंधी खबरों को उन्होंने कोरी बकवास बताया। वहीं विराट कोहली को कप्तानी सौंपे जाने पर उन्होंने कहा कि विराट कोहली शिष्ट और अदम्य क्षमता वाले खिलाड़ी है और उनके भीतर नेतृत्व की बेहतरीन क्षमता है। वर्ल्डकप टीम में अनुभव से ज्यादा युवाओं को तरजीह दिए जाने पर उन्होंने कहा कि सेलेक्टरों ने बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया है और टीम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के माहौल के हिसाब से तैयार की गई है। यह टीम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं उन्होंने बताया कि यूपी में क्रिकेट की बेहतरी के लिए यूपीसीए ने पूरे प्रदेश को 19 जोन में बांटा है ताकि गांव-गली के बेहतरीन खिलाड़ियों को भी उनकी प्रतिभा के अनुसार मौका दिया जा सके। जिला स्तर पर टैलेंट तलाशने के बाद उन्हें गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट अकादमी कानपुर में ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक जिले से दो-दो टैलेंट तलाशे जाएंगे। यह काम कोच गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, आशीष विंस्टन जैदी करेंगे। इस मौके पर यूपीसीए के डायरेक्टर एवं उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, ताहिर हसन, उपाध्यक्ष रियासत अली, शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें