फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क में मोहाली के पिच क्यूरेटर राकेश कुमार तैयार कराएंगे पिच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 30 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पिच तैयार कराने का जिम्मा मोहाली के पिच क्यूरेटर राकेश कुमार को सौंपा है।
विज्ञापन


बुधवार को राकेश कुमार ग्रीनपार्क पहुंचे और पिचों का जायजा लिया। स्थानीय पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने उन्हें तीनों पिचों की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद राकेश ने ग्राउंडमैन से उपकरण मंगवाकर पिच की नमी की जांची। इस सीरीज के लिए तीन, पांच और सात नंबर की पिचें तैयार करने की योजना है।

यह सभी काली मिट्टी से बनी हैं। राकेश कुमार गुरुवार से इन्हें अपने हिसाब से तैयार कराएंगे। अब तक ग्रीनपार्क में ज्यादातर चार और पांच नंबर की पिचों पर ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाते रहे हैं, क्योंकि कैमरा स्टैंड से प्रसारण के लिहाज से यह उपयुक्त रहती हैं। लेकिन इस बार चूंकि सीरीज़ का लाइव प्रसारण नहीं होगा, इसलिए नई पिचों को आजमाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें