फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क के पूर्व हॉस्टलर तन्मय वनडे मैचों में करेंगे अंपायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क छात्रावास में सात साल तक क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले पूर्व क्रिकेटर तन्मय श्रीवास्तव अब अंपायर की भूमिका में दिखेंगे। वह 30 सितंबर से ग्रीनपार्क में होने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज में अंपायरिंग करते दिखेंगे। उनका साथ अजितेश अग्रवाल देंगे, जबकि कर्नल संजय वर्मा मैच रैफरी होंगे।
विज्ञापन



करीब आठ साल बाद ग्रीनपार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वनडे मुकाबले हो रहे हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इसमें विराट कोहली भी खेल सकते हैं। हालांकि टीम घोषित होने के बाद इस पर विराम लग गया। वहीं विराट के पूर्व साथी तन्मय श्रीवास्तव जरूर मैदान पर मौजूद रहेंगे।

2008 में कुआलालंपुर में हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। इसमें तन्मय श्रीवास्तव 262 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि विराट कोहली 235 रन बनाकर तीसरे स्थान पर थे। टीम को चैंपियन बनाने में तन्मय का योगदान अहम रहा था।
विज्ञापन


खिलाड़ी से लेकर तय किया अंपायर तक का सफर
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद तन्मय ने बीसीसीआई की अंपायरिंग परीक्षा पिछले वर्ष पास की। अब वह मैदान पर एक नई भूमिका में दिखेंगे। ग्रीनपार्क में अंपायरिंग का यह मौका उनके लिए पुरानी यादों को ताजा करने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें