फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहरियों को भाया रेलवे का यूटीएस ऑन मोबाइल एप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डिजिटल टिकट की सुविधा में शीर्ष योगदान देने वाले प्रयागराज मंडल के पांच स्टेशनों में कानपुर सेंट्रल स्टेशन टॉप पर है। अगस्त माह में यहां 1,46,394 यात्रियों ने 1,14,866 टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से बुक किए। इससे रेलवे को 1.09 करोड़ की आय हुई है।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में यूटीएस ऑन मोबाइल एप से डिजिटल टिकट लेकर यात्रा करने के लिए यात्रियों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके जरिए यात्रियों को सुरक्षित, सुखद व आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर सेवाएं भी मिल रही हैं। यह सुविधा अब यात्रियों में लोकप्रिय हो रही है। अगस्त माह में इस एप के जरिए प्रयागराज मंडल में 5,71,606 यात्रियों ने यात्रा की जिससे 3.63 करोड़ रुपये की आय हुई। चालू वित्तीय वर्ष में गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यात्रियों की संख्या में 86.05 प्रतिशत व आय अर्जन में 86.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बाद अलीगढ़ जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, इटावा व टुंडला हैं। उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइन से बचाने के लिए अनारक्षित डिजिटल टिकट के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप सेवा शुरू की गई थी। प्रयागराज मंडल के सभी स्टेशनों से यात्रा के लिए यह सुविधा दी जा रही है। इस एप से यात्रा टिकट, प्लेटफार्म व सीजन टिकट भी बनाए जा सकते हैं और सीजन टिकटों का नवीनीकरण भी किया जा सकता है। यह जियोफेंसिंग आधारित एप है, इसलिए टिकट बुकिंग के लिए ट्रैक या स्टेशन परिसर से लगभग 20-50 मीटर की दूरी से ही टिकट बुक करें। अधिक जानकारी वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें