फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Park Test Match: विराट के दो रिकॉर्डों का गवाह बन सकता है ग्रीनपार्क, जडेजा भी इस रिकॉर्ड से एक कदम दूर

Tue, 24 Sep 2024 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में विराट कोहली 129 रन बनाते ही नौ हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के 18वें बल्लेबाज बनेंगे। साथ ही, वो एक हजार चौके लगाने से महज सात कदम दूर हैं। वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी एक विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे।
विज्ञापन
virat kohli and ravindra jadeja - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 27 सितंबर से ग्रीनपार्क में होने वाले भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली ग्रीनपार्क में यदि दूसरे टेस्ट मैच में 129 रन बना लेते हैं, तो वह 9000 रन बनाने वाले क्रिकेटरों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। वहीं, यदि वह सात चौके लगाते हैं तो वह एक हजार चौके लगाने वाले पांचवें नंबर के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल उनके नाम 993 चौके दर्ज हैं।

विज्ञापन

किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट ने अभी तक 114 टेस्ट मैचों में 8871 रन बनाए हैं। यदि वह ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच में 129 रन और बना लेते हैं तो वह 9000 रन पूरा कर लेंगे। फिलहाल वह इंग्लैंड के महान क्रिकेटर ग्राहम गूच के 8900 रन से मजह 29 रन पीछे हैं। अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पूरी दुनिया में 9000 रन मात्र 17 बल्लेबाज बना पाएं हैं। सबसे अधिक रन बनाने में फिलहाल कोहली अभी 19वें पायदान पर हैं। भारत की बात करें, तो विराट 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे।
उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही यह कीर्तिमान बना पाएं हैं। जबकि पूरी दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने में सचिन पहले स्थान पर हैं। 200 मैचों में सचिन ने 15921 रन बनाए हैं। वहीं चौथे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 164 मैचों में 13288 रन बनाए। लिस्ट में13वें स्थान पर सुनील गावस्कर हैं, जिनके 125 मैचों में 10122 रन हैं। विराट वर्तमान में भी खेल रहे हैं, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

एक हजार चौके लगाने वाले क्लब में हो सकते शामिल
बात करें अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक चौके मारने की तो इस मामले में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने कुल 2058 चौके लगाए हैं, दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 1654 चौके लगाए हैं। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 1233 चौके लगाकर इस सूची में 11वें स्थान पर हैं। वहीं, विराट कोहली का स्थान 26वां है। उन्होंने अभी तक 114 टेस्ट मैचों में 993 चौके जड़े हैं और एक हजार चौके की लिस्ट में आने से सिर्फ सात कदम दूर हैं। विराट से आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिवीलियर्स है, जिन्होंने कुल 1024 चौके मारे हैं।

ग्रीनपार्क में 2017 में लगा चुके हैं शतक
विराट कोहली के लिए सिर्फ एक वनडे मैच में ही ग्रीनपार्क लकी रहा है, जिसमें उन्होंने शतक लगाया था। जबकि, यहां उन्होंने एक टेस्ट, तीन वनडे व एक टी-20 मैच खेला है। इसमें 2016 में न्यूजीलैंड के साथ हुए टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में नौ व दूसरी में 18 रन बनाए। वर्ष 2013 में वेस्टइंडीज के साथ हुए पहले वनडे में 21 रन, 2015 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए दूसरे वनडे में 11 रन और 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए तीसरे वनडे में 113 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि एकमात्र टी-20 मैच में विराट ने मात्र 29 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

एक विकेट लेते ही रवींद्र जडेजा भी बनाएंगे रिकॉर्ड
ग्रीनपार्क स्टेडियम  में होने वाले टेस्ट मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी रिकॉर्ड बनाएंगे। एक विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे। इसी के साथ वो कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा के बाद ऐसा करने वाले सातवें गेंदबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें