फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के लिए तैयार ग्रीनपार्क

Sun, 24 Jan 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवधर ट्राफी- 2016 मुकाबले खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी इंडिया ए और इंडिया बी टीम के खिलाड़ी शनिवार देर रात शहर पहुंच गए। पहले इंडिया ए के खिलाड़ी आए।
विज्ञापन


सोमवार को होने वाले एक दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहले प्रैक्टिस करेंगी। सोमवार को दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।  यूपीसीए के मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब ने बताया कि मैच कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

रविवार को इंडिया ए के खिलाड़ी सुबह 10:30 बजे से प्रैक्टिस करेंगे, जो दोपहर तक चलेगी। इसके बाद इंडिया बी टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे। देवधर ट्राफी क्रि केट प्रतियोगिता इंडिया ए, इंडिया बी और गुजरात के बीच खेली जा रही है। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। इन सभी मैचों को आम दर्शक और स्कूली बच्चे भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें