इसके बाद उन्हें ग्रीनपार्क या नोएडा के स्टेडियम में सीरीज कराने को लेकर स्वीकृति दे दी गई है। बता दें कि अफगानिस्तान की टीम पहले भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम के अलावा देहरादून में अपनी क्रिकेट सीरीज का आयोजन कर चुका है। ग्रीनपार्क में पिछले तीन वर्षों से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ था, इसलिए यहां क्रिकेट प्रेमियों में निराशा छाने लगी थी।
दो शहरों में होंगे यूपी टी-20 लीग के मैच
इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कानपुर में अपनी पहली यूपी टी-20 प्रीमियर लीग का आयोजन किया था। लीग के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में भी जगह बनाई। इसी को देखते हुए यूपीसीए ने इस बार इस लीग का आयोजन प्रदेश में दो जगह कराने का फैसला किया है।
सितंबर या अक्तूबर में आयोजित होगी लीग
यूपीसीए के मीडिया प्रभारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सितंबर या अक्तूबर में इस लीग को कराया जाएगा। इस बार इसे प्रदेश के दो शहरों में आयोजित किया जाएगा। हालांकि दोनों शहरों के नाम पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जुलाई में होने वाली बैठक में इस पर फैसला कर लिया जाएगा। बता दें कि इस बार इस लीग को इकाना स्टेडियम में कराने को लेकर चर्चाएं उठ रही हैं।