फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Park: सी-बालकनी व सी-स्टॉल की होगी मरम्मत, 28000  दर्शक देख सकेंगे मैच, आज से शुरू होगी रेट्रो फिटिंग

Thu, 19 Sep 2024 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बुधवार को यूपीसीए के सदस्यों के साथ एक बार फिर से ग्रीनपार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए लैंडमार्क से लेकर ग्रीनपार्क तक 120 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
green park stadium kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ग्रीनपार्क में सी-बालकनी व सी-स्टॉल की जांच बाद एचबीटीयू की टीम ने मंगलवार को रिपोर्ट उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपी। इसमें टीम ने यहां 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता होने की बात कही। लिखा कि यदि यूपीसीए सी-बालकनी व स्टॉल में एचबीटीयू की विशेष टीम से कार्य करवाता है, तो क्षमता 30 फीसदी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

यूपीसीए की मंजूरी के बाद ने एचबीटीयू की तकनीकी निर्माण टीम ने कार्य करने के लिए बुधवार को ग्रीनपार्क में डेरा डाल दिया। गुरुवार सुबह से कार्य शुरू होगा। इन दोनों दीर्घाओं के सही होने पर 80 फीसदी सीटों का प्रयोग हो सकेगा और ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता 22 से बढ़कर 28 हजार हो जाएगी।
एचबीटीयू के डॉ. मनीष ने बताया कि सी-बालकनी व सी-स्टॉल में ऐसे स्थानों को चुना गया है, जिन्हें सही कराने के बाद दर्शक बैठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही यूपीसीए को बताया गया है कि कार्य के बाद भी इन बालकनी में पूरी दर्शक क्षमता का प्रयोग नहीं हो सकता है। यूपीसीए से विशेष निर्माण की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन

28 हजार के करीब पहुंच जाएगी दर्शक क्षमता
इस विशेष तकनीक को रेट्रो फिटिंग कहते है, जिससे क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द से जल्द सही किया जाता है। पूरे काम में चार दिन का समय लगेगा। फिलहाल यूपीसीए ने ग्रीनपार्क की करीब 22 हजार की दर्शक क्षमता के हिसाब से मैच के टिकट एक दिन पहले जारी कर दिए हैं। सी-बालकनी व सी-स्टॉल का काम पूरा होने दर्शक क्षमता 28 हजार के करीब पहुंच जाएगी।

लैंडमार्क से लेकर ग्रीनपार्क तक 120 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बुधवार को यूपीसीए के सदस्यों के साथ एक बार फिर से ग्रीनपार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बाहरी क्षेत्र के साथ-साथ चौराहे व प्रत्येक गेट का जायजा लिया। कहा कि सुरक्षा को देखते हुए लैंडमार्क से लेकर ग्रीनपार्क तक 120 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

कमिश्नर ने कंट्रोल रूम का शुभारंभ भी किया
ड्रोन से भी आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इसको लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कंट्रोल रूम का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बताया कि हर गेट पर 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इस दौरान माधवपत सिंहानिया, वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता, युद्धवीर सिंह, अंकित चटर्जी, सुजीत श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम में लगाए गए अग्निशमन यंत्र
ग्रीनपार्क की सभी दीर्घाओं में अग्निशमन यंत्र लगवाने का काम बुधवार को भी जारी रहा। इसके अलावा डायरेक्टर, वीआईपी और प्लेयर्स पवेलियन में लगे यंत्रों को सही किया गया। वहीं, मीडिया सेंटर समेत सभी अन्य जरूरी जगह अग्निशमन यंत्रों को लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें