फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार्डियोलॉजी से हैलट तक बने ग्रीन कॉरिडोर, जाम में फंसकर न मरें रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट से हैलट अस्पताल तक अतिक्रमण हटाकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए। इससे रोगियों को गोल्डन ऑवर में इलाज मिल सकेगा और जाम में फंसकर उनकी जान नहीं जाएगी। शनिवार को पुलिस कार्यालय में सीपी रघुबीरलाल की अध्यक्षता में डॉक्टरों के साथ हुई बैठक में यह बात कही गई। साइबर अपराध से बचने के लिए डॉक्टरों को जागरुक करना, युवाओं की नशेबाजी पर रोक, डॉक्टरों के खिलाफ आदि मुद्दों को उठाया गया।
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। अवैध एंबुलेंस चालकों और दलालों पर कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके साथ ही डाॅक्टरों ने कहा कि पुलिस शिकायत नहीं सुनती है। सीपी ने डीसीपी से शिकायत करने की बात कही। तय हुआ कि पुलिस-चिकित्सक व्हॉट्स एप ग्रुप बनेगा। इस पर लोग जानकारी साझा करेंगे। इसके साथ हॉस्पिटलों की रियल लोकेशन की मैपिंग की जाएगी जिससे आपातकाल में पुलिस तुरंत पहुंच सके।
डॉ. काला ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही अतिरिक्त चौकी बनाने के लिए भी कहा। इससे दलालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। बैठक में मेडिको लीगल केस तुरंत संज्ञान में लेने की बात कही गई।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाए। सीएमओ की कमेटी की जांच के बाद ही मामला दर्ज हो। इस पर कहा गया कि आवश्यक सलाह-मशविरा के बाद ही किसी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर चर्चा की। साथ महिला संबंधी अपराधों में चिकित्सकों की भूमिका और सक्रियता पर जोर दिया। इससे पीड़िताओं को उचित न्याय मिल सके।
बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त कासिम आबिदी, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, उर्सला के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल, डॉ. सीके सिंह आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये मुद्दे भी उठे
- कांशीराम अस्पताल में आए दिन विवाद रोकने को पुलिस चौकी बने।
- हैलट में अवैध एंबुलेंस परिवहन रोका जाए, अतिक्रमण हटे।
- चिकित्सकों के साथ पुलिस अमर्यादित व्यवहार न करे।
- झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- बिधनू सीएचसी के पास अवैध वाहनों को खड़े होने से रोका जाए।
- दुर्घटना के घायलों के इलाज में हीलाहवाली न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें