फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की लाश गोद में उठाते ही आ गई मां की मौत की खबर, धरी की धरी रह गईं तैयारियां

Sat, 14 Oct 2017 07:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
राजेश अपने घर में दीपावली त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां कर रहा था। लेकिन एक झटके में ही उसके परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। दो मौतों के बाद घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

  हरदोई हरपालपुर क्षेत्र के इकनौरा गांव निवासी राजेश का बेटा रामू पांडेय (24) कस्बा में मोबाइल की दुकान करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से ट्रैक्टर का प्रेशर पाइप लेने शाहजहांपुर गया था। वहां से देर शाम घर लौटते समय पाली- शाहाबाद रोड पर परेली गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची, उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल आये पिता राजेश व अन्य लोगों ने रामू की मौत की सूचना घर पर दी। पोते की मौत होने की जानकारी होते ही दादी वेदवती (65) की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने देर रात पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। रामू चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे पुनीत, गोपाल और गोविंद और एक बहन है। पिता खेती किसानी करता है। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें