फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मनरेगा फर्जीवाड़े में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिल्हौर ब्लॉक की सैबसू ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हुए लाखों रुपये के फर्जीवाड़े में बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी शिवपाल को भी निलंबित कर दिया। तत्कालीन सचिव संदीप ज्ञानवीर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पंचायती राज निदेशालय, डीपीआरओ मनोज कुमार ने पत्र भेजा है। वर्तमान में संदीप आजमगढ़ जिले में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन



करीब दो माह पहले सैबसू ग्राम पंचायत में कराई गई जांच में 20.58 लाख रुपये के मनरेगा घोटाले का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि कागजों पर फर्जी कार्य दिखाकर मजदूरी और पक्के कार्यों के नाम पर सरकारी धन निकाल लिया गया। मामले में सचिव, प्रधान, तकनीकी सहायक और लेखाकार समेत 14 लोग दोषी पाए गए थे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद सचिव रोहन कनौजिया, शिवपाल, संदीप ज्ञानवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। सोमवार को डीडीओ ग्राम विकास अधिकारी रोहन कनौजिया को निलंबित कर दिया था। बुधवार को डीपीआरओ के पत्राचार के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी शिवपाल सिंह को निलंबित कर दिया। एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशालय को पत्र लिखा है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि सैबसू घोटाले में दो पंचायत सचिव दोषी मिले थे। एक सचिव को निलंबित कर दिया है। एक पदोन्नत होकर आजमगढ़ में तैनात हैं। उनके लिए निदेशालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें