फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धरने से टीकाकरण ठप, 25 आशा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में बाधा डालने में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के नोडल अधिकारी ने बुधवार को पनकी थाने में 25 आशा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर पनकी में प्रसव केंद्र में कार्य बाधित करने का आरोप है।
विज्ञापन

मिशन के नोडल अधिकारी डाॅ. कैलाश चंद्र का आरोप है कि 12 जनवरी को अनीता वर्मा के नेतृत्व में बिना किसी पूर्व सूचना के वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनकी परिसर में प्रदर्शन शुरू किया। मंगलवार सुबह कोल्डचेन कक्ष के बाहर 20 से 25 आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं। इस कारण यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) के तहत वैक्सीन वितरण का कार्य पूरी तरह ठप हो गया और समय पर वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो सकी। बातचीत के बाद भी वे नहीं मानीं। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि सरकारी काम को बाधित करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें