अनवरगंज और गोविंदपुरी पर बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं
कानपुर देहात में चार आरओबी व आरयूबी और कानपुर में एक आरयूबी का लोकार्पण किया जाएगा। अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसमें भवन, प्लेटफार्म, टीटीई कार्यालय, वेटिंग रूम आदि शामिल हैं। वॉशिंग लाइन का निर्माण किया जा रहा है।
कानपुर सेंट्रल पर मेट्रो का कार्य भी प्रगति पर है
पनकी धाम स्टेशन का शिलान्यास पिछले वर्ष छह अगस्त को हो चुका है। वहां भी कार्य चल रहा है। फुट ओवरब्रिज और एस्कलेटर का निमार्ण कराया जाएगा। कानपुर सेंट्रल पर मेट्रो का कार्य भी प्रगति पर है। इसके बनने से सिटी साइड का क्षेत्र बेहतर बनेगा। सीटीएम के मुताबिक सिटी साइड पर मॉल जैसा निर्माण किया जाएगा, जहां कई प्रतिष्ठान आएंगे। खाने पीने की सुविधा रहेगी।
65 आरओबी व आरयूबी का शिलान्यास और लोकार्पण
एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया की शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। एक टीम बनाई गई है। यह सभी कार्यों की मॉनीटरिंग करेगी। दोनों ही जगह सुबह 10.45 पर कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रयागराज मंडल में 10 अमृत भारत स्टेशनों और 65 आरओबी व आरयूबी का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।