फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के ध्यानार्थ::: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में गोविंदनगर का कारोबारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद से गोविंदनगर के कारोबारी अनुज श्रीवास्तव लापता हैं। वह सोमवार रात विजयनगर चौराहे से समय शताब्दी की बस में बैठकर साथी सोनू वर्मा के संग डेकोरेशन का सामान लेने दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद घायल अवस्था में सोनू ने अनुज के घर में जानकारी दी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। बुधवार को मां लक्ष्मी कुछ लोगों के साथ डीसीपी साउथ के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान वह बेटे को याद कर फफक पड़ीं।
विज्ञापन

दादानगर सेवा ग्राम काॅलोनी निवासी लक्ष्मी श्रीवास्तव अपने बड़े बेटे अनुज व छोटे बेटे शुभम के साथ रहती हैं। अनुज की पत्नी ज्योति पोती आराध्या, पोता रुद्र भी साथ में रहता है। अनुज इवेंट एंड डेकोरेशन का काम करते हैं जबकि शुभम मथुरा में आई ग्लासेस (चश्मा) का काम करते हैं। लक्ष्मी ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे अनुज, साथी सोनू के साथ विजयनगर से बस में चढ़े थे। करीब 4:30 बजे सोनू ने अनुज की पत्नी के मोबाइल में फोन किया कि एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना हो गई है। सूचना पर तुरंत शुभम जहां घटना हुई थी वहां के लिए निकले। हालांकि अनुज का कुछ पता नहीं चला।
चंडीगढ़ में रहने वाली बहन, दादानगर से रिश्तेदार भी मथुरा और वृंदावन तलाश रहे हैं। वहां कोई कुछ भी जवाब नहीं दे रहा है। इसके बाद से अनुज के भाई, बहन व अन्य परिजन उनकी तलाश में वृंदावन, मथुरा के अस्पतालों, थानों में भटक रहे हैं। हालांकि उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें