फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का कानपुर दौरा: अधिकारियों को दिए निर्देश, बोलीं- ग्रामीण बच्चों की मजदूरी छुड़वाकर आत्मनिर्भर बनाएं

Wed, 28 Jul 2021 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- राज्यपाल ने एचबीटीयू में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश
- शताब्दी समारोह को देखते हुए अगस्त तक विश्वविद्यालय के सारे प्रोजेक्ट पूरे करने को भी कहा
विज्ञापन
एचबीटीयू में समीक्षा बैठक करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल साथ में विवि के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बालश्रम में जुटे ग्रामीण बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांवों में जाकर वोकेशनल और तकनीकी पाठ्यक्रमों की उन्हें जानकारी देकर उनका दाखिला कराएं।
विज्ञापन


जिससे उनके कौशल का विकास हो और परिवार का खर्च चलाने के लिए मजदूरी छोड़कर अपना कोई काम शुरू कर सकें और सम्मान की जिंदगी जी सकें। उन्होंने जिले के ग्राम प्रधानों को थाना, कचहरी, अदालत, अस्पताल, जिला अधिकारी कार्यालय का भ्रमण कराकर वहां के कामकाज के तरीके से अवगत कराने को भी कहा।

कुलपति प्रो. शमशेर ने बताया कि 25 अगस्त को कल्याणपुर ब्लॉक के प्रधानों को थाना, अस्पताल और कचहरी की कार्यशैली दिखाई जाएगी। बस द्वारा प्रधानों को ले जाया जाएगा। राज्यपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए विश्वविद्यालय की ओर से संचालित महिला उत्थान केंद्र में बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि विवि ने मंधना के तातियागंज और महाराजपुर क्षेत्र के एक-एक गांव को गोद लिया है, जिसमें विधि और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ महिलाओं को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी देते रहते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल ने बेहतर काम करने वाली महिला ग्राम प्रधानों को विवि में सम्मानित करने को कहा। कुलपति ने बताया की राज्यपाल ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था से खुश हुईं। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र की उपाधि लंबित न रहे, जिनको डिग्री नहीं मिली है, जल्द दी जाए।

छात्रों के प्रमाण पत्रों को डिजिटल लॉकर में अपलोड कराने की बात कही। राज्यपाल ने विवि के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं और टीबी मरीजों को गोद लेकर उनका संरक्षण करें। राज्यपाल ने शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों की समीक्षा की, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय में छात्रावास, ऑडिटोरियम, प्रवेश द्वार समेत 16 प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

उन्होंने सभी काम अगस्त में पूरा करने को कहा। विवि के किसी एक पटल में तीन साल से ज्यादा समय से तैनात कर्मियों का स्थानांतरण करने को कहा। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नीरज कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक प्रो. रामनरेश समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ऑनलाइन डैशबोर्ड तैयार करे विवि
विवि में शैक्षणिक और प्रशासनिक कामों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्यपाल ने सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने और विवि में ऑनलाइन डैश बोर्ड तैयार करने को कहा। इससे काम जल्दी होंगे और पारदर्शिता भी आएगी।

एचबीटीयू में बनेगा ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स
तकनीकी विवि होने की वजह से एचबीटीयू का शोध और अन्य कामों के लिए विदेश से संपर्क होना आवश्यक है। राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विवि में ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स की स्थापना करने को कहा। 

कोविड टीका लगने के प्रमाणपत्र के साथ आएं छात्र
राज्यपाल ने कहा कि विवि में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने पर सभी छात्र-छात्राएं कोविड की दोनों डोज लगने का प्रमाण पत्र लेकर ही आएं। उन्होंने विवि के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कोविड टीके की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करने को कहा। 

उत्तर पुस्तिका में पन्ने कम करने के निर्देश
राज्यपाल ने विवि की परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली 40 पन्नों की उत्तर पुस्तिका को 20-25 पन्नों की करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड अंकित किया जाए। साथ ही परीक्षा का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाए। 

विज्ञापन निकालकर शैक्षिक के खाली पद भरें
राज्यपाल ने विवि में खाली शैक्षिक पदों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शीघ्र ही भर्ती के लिए विज्ञापन निकालकर पदों को भरा जाए। एचबीटीयू में फैकल्टी की कमी है। 
विज्ञापन

आगंनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाएंगे विश्वविद्यालय
यूनिवर्सिटी, तकनीक संस्थान, डिग्री कॉलेज मिलकर आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाएंगे। आंगनबाड़ी को अब प्री स्कूल में चलाए जाने की तैयारी है। राज्यपाल के निर्देश पर एकेटीयू और सीएसजेएमयू से संबद्ध 40 डिग्री कॉलेजों और तकनीक संस्थानों ने 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। पीएसआईटी ने सबसे अधिक 11 केंद्रों को गोद लिया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर और केंद्रों को गोद लेेने को कहा है। 

इनको किया सम्मानित
पीएसआईटी के प्रणवीर सिंह, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंश के गौरव भदौरिया, एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के डॉ. आशीष मलिक, नारायण विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूंशस के उदित नारायण, एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. भगवान जगवानी और कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कुमार अक्षय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें