राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को कानपुर स्थित चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में इक्कीसवें दीक्षान्त समारोह में हिस्सा लेने पहुंची। समारोह में राज्यपाल के सामने ही कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर अंक देने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय और प्रशासनिक अफसरों ने छात्रों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। छात्रों का हंगामा अभी जारी है।
समारोह में कुल 54 पदक दिए गए। जिसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक 14, विश्वविद्यालय रजत रजत पदक 14, विश्वविद्यालय कांस्य पदक 14 तथा प्रायोजित स्वर्ण पदक 12 विद्यार्थियों को दिए गए। कुल पदक लेने वाले छात्र 64.81% तथा पदक लेने वाली छात्राएं 35.19% हैं। साथ ही कुल 701 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं।