फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चित्रकूट पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिला कारागार का किया निरीक्षण, बोलीं- समाज हितैषी कार्य करें

Wed, 20 Dec 2023 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला कारागार का निरीक्षण करने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र के बोर्ड में संदेश लिखा। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां के समान होती है, उनको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं हैं ।सबसे पहले उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने संदेश दिया कि वह शांतिपूर्ण और सुख में जीवन जीने के लिए समाज हितैषी कार्य करें।

विज्ञापन

अपने बच्चों की पढ़ाई कराएं ,अच्छे संस्कार दीजिए, शांति समृद्धि बनी रहे। यही कामना करते हुए उन्होंने जेल परिसर के बोर्ड में संदेश भी लिखा। इसके बाद वह कसहाई गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और बारात घर पहुंची। यहां पर 10 आंगनबाड़ी कार्यकतियों को किट वितरित किया।
10 टीबी मरीजों को दवा व अन्य सामग्री दी। इसके अलावा बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। उन्होंने यहां बच्चों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां के समान होती है, उनको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण
गरीब परिवार के बच्चों की देखभाल आंगनबाड़ी कार्यकत्री ही करती है। इसके बाद राज्यपाल डाक बंगले पहुंची हैं। अब वह जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां पर वह छात्रों व शिक्षकों के साथ संवाद करेंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगी। शाम को भगवान कामद नाथ मंदिर में दर्शन कर रामघाट में मंदाकिनी आरती में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें