फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: खुली बैठक में चकबंदी न कराने का निर्णय, प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम को भेजा पत्र

Thu, 14 Dec 2023 06:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी प्रधान अपनी निजी जिद के चलते इसे मानने को तैयार नहीं है। अब गांव में नया एलान किया है कि इसके लिए घर घर जाकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिला मुख्यालय से सटे गांव रेहुंटिया निवासियों की चकबंदी न कराने की मांग पर खुली बैठक की गई। चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया को न शुरु करने की बात कही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सामूहिक निर्णय के बाद भी अब प्रधान घर-घर सर्वे कराने की बात कहकर चकबंदी कराने की बात कर रहे हैं। इस प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने रोक लगवाने के लिए डीएम को पत्र सौंपा है।

विज्ञापन

गुरुवार को रेंहुटिया गांव निवासी ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर बताया कि उनके आदेश पर गांव में खुली बैठक की गई। इसमें चकबंदी के बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल वर्धन, चकबंदी लेखपाल इस्तदा हुसैन आदि की मौजूदगी में बुधवार को गांव में खुली बैठक हुई। ग्रामीणों ने बताया कि 90 प्रतिशत ग्रामीणों ने फार्म भर हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर चकबंदी प्रक्रिया न कराने पर सहमति जताई।

Trending Videos
विज्ञापन

डीएम ने विभागीय अधिकारियों से मांगी है रिपोर्ट
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी प्रधान अपनी निजी जिद के चलते इसे मानने को तैयार नहीं है। अब गांव में नया एलान किया है कि इसके लिए घर घर जाकर सर्वे कराया जाएगा। ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया को गलत व नियमों के विपरीत बता कर स्थगित कराने की मांग की है। डीएम अभिषेक आनंद ने मामले में विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें