मनरेगा में भ्रष्टाचार किए जाने के मामले में जांच अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से गाड़ी का पेट्रोल मांगा। मामले का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जगतपुर आदिल गांव में मनरेगा योजना में रोजगार सेवक और परिजनों ने फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान करा लिया।
विज्ञापन
मामले का आडियो भी वायरल किया गया है। मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी उद्योग मुन्नीलाल पटेल, समाज कल्याण विभाग के संदीप श्रीवास्तव और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता को जांच के लिए जगतपुर आदिल भेजा गया। जांच टीम को पहुंचने में देर हुई तो शिकायतकर्ता राहुल बाजपेई ने सहायक विकास अधिकारी उद्योग से फोन पर वार्ता की।
तभी सहायक विकास अधिकारी ने फोन पर शिकायतकर्ता को बोला कि पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया है...आकर भराओ तो जांच करने पहुंचे। जिसके बाद गांव टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा किया। टीम ने लोगों के बयान दर्ज किए और लौट गई।