फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले का चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा, सेना को समय-स्थान तय करने की छूट- साध्वी निरंजन ज्योति

Fri, 22 Feb 2019 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा किए गए कायराना आतंकी हमले का चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। पाक का पानी रोकना भारत का पहला कड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकत की विश्व के 50 से अधिक देशों ने निंदा की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेना को अपने स्तर से कार्रवाई के साथ ही समय और स्थान तय करने की छूट दी है। कहा कि बहुत जल्द परिणाम भी सामने होंगे।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को मूसानगर (कानपुर देहात) स्थित अपने आश्रम से संसदीय क्षेत्र फतेहपुर जाते समय केंद्रीय मंत्री घाटमपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी शुक्ला के आवास पर उन्होंने कहा कि अपना वजूद खत्म होते देखकर कुछ राजनैतिक दल गठबंधन कर रहे हैं। 

उन्होंने मुगल रोड के किनारे यमुनापट्टी के 16 किलोमीटर चौड़ाई में बसे तिरहर के गांवों की भौगोलिक स्थिति बुंदेलखंड जैसी होने के चलते उन गांवों में भी बुंदेलखंड पैकेज लागू किए जाने की बात को फिर दोहराया। जबकि, घाटमपुर कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए सिकंदरा (कानपुर देहात) से लेकर चौडगरा (फतेहपुर) तक मुगल रोड के फोरलेन के साथ ही घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर ओवरब्रिज बनाए जाने जाने की योजना को मंजूरी मिल जाने की जानकारी दी। बताया कि इस मार्ग पर निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें