फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पास, माननीयों के ‘अपनों’ को टिकट की आस: गोपामऊ विधायक बोले- 2022 के चुनाव में मेरी जगह बेटे को बनाया जाए प्रत्याशी

Sun, 26 Sep 2021 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेबाक बयानबाजी के लिए अलग पहचान रखने वाले गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश रविवार को अपनी एक फेसबुक पोस्ट के चलते फिर सुर्खियों में आ गए। दरअसल रविवार को विधायक श्याम प्रकाश के ब्लाक प्रमुख पुत्र रवि प्रकाश का जन्मदिन था। इस मौके पर फेसबुक पोस्ट पर दी गई बधाई के साथ ही विधायक ने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध कर डाला कि विधानसभा चुनाव में उनकी जगह पार्टी उनके पुत्र को प्रत्याशी बनाए।
विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद जिले की सियासत में उथल पुथल मच गई। जनहित और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अफसरों को आए दिन अपनी फेसबुक पोस्ट से घेरने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश को भाजपा से टिकट मिलने को लेकर पिछले कुछ दिनों से उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि भाजपा में लगभग सभी प्रत्याशियों को लेकर अभी चयन प्रक्रिया ही चल रही है, लेकिन श्याम प्रकाश ने रविवार को अपनी फेसबुक पोस्ट से एक नया दांव खेल दिया। विधायक श्याम  प्रकाश के पुत्र रवि प्रकाश टडिय़ावां के ब्लाक प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रवि प्रकाश का जन्मदिन था। विधायक श्याम प्रकाश ने फेसबुक पोस्ट ने रवि प्रकाश को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि तोहफे के रूप में भाजपा नेतृत्व से यह अनुरोध कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मेरे स्थान पर रवि प्रकाश को भाजपा प्रत्याशी बनाया जाए। विधायक की इस पोस्ट से जिले की सियासत अचानक गरमा गई। तरह तरह की टिप्पणी विधायक की इस पोस्ट पर आई हैं। 

बेटे का चेहरा आगे कर विरोधियों के हौसले तोड़ने की कवायद
पिछले कुछ माह से विधायक श्याम प्रकाश का टिकट कटने की संभावना सियासी गलियारों में तैरती रहीं। भाजपा विधायक इससे इनकार करते रहे। संगठन की ओर से भी कोई ऐसा अधिकृत बयान नहीं आया। इसी बीच पिहानी निवासी सर्वेस जनसेवा के आवास पर भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने बैठक की।

इसके बाद सर्वेश जनसेवा ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी। सर्वेश पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर गोपामऊ से चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल भाजपा में हैं। मौजूदा विधायक के टिकट कटने की हवा देने वाले संगठन के ही कुछ पदाधिकारियों ने विधायक के पूर्व में दिए गए बयानों को ही टिकट कटने की संभावना का आधार बताया था। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कहीं न कहीं श्याम प्रकाश ने अपने ब्लाक प्रमुख पुत्र का नाम आगे कर विरोधियों को चुप कराने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें