फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मी के बंद घर से लाखों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर के विनायकपुर में रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मी के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। बुजुर्ग अपनी बेटी के पास आगरा में रहते हैं। दिवाली पर घर आने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विनायकपुर इनकम टैक्स हाउसिंग सोसाइटी निवासी कृष्ण बाबू सक्सेना इनकम टैक्स विभाग से रिटायर्ड हैं। कृष्ण बाबू के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से वह बेटी के पास थे। इस दाैरान घर बंद रहा। बताया कि अगस्त महीने में वह घर आए थे तब सब कुछ सही था। दिवाली में घर आए तो ताले टूटे थे। चोर गृहस्थी समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए हैं। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें