कानपुर में टाटमिल चौराहे के पास शुक्रवार देररात प्लास्टिक फर्नीचर, पेंट और मेटल की दुकान व गोदामों में आग से करोड़ों का माल राख हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने अंदेशा जताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अशोक बाजपेई की ओम शिव ट्रेडर्स के नाम से टाटमिल मार्केट में प्लास्टिक फर्नीचर की दुकान है। वहीं उनके बेटे राहुल की नटराज मेटल के नाम से मूर्तियों की दुकान है। उनके पड़ोस में सूटरगंज निवासी राकेश त्रिपाठी की एमआर सेल्स नाम से पेंट की शॉप है। दुकानों के साथ ही सामान का गोदाम भी है।